हिमाचल प्रदेश

15 घंटे बाद चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बहाल

Shreya
5 Aug 2023 12:03 PM GMT
15 घंटे बाद चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बहाल
x

पंडोह। उजाले में बंद हुआ था, उजाले में ही खुला चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग। मंडी से पंडोह की ओर 6 मील के पास शुक्रवार 5:25 पर शाम को भारी भूस्खलन से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया था, जो आज शनिवार को 15 घंटे बाद खुल सका है। इस स्थान ने ट्रैफिक व्यवस्था का गला घोंट कर रख दिया है।

आम लोगों के जीवन को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि छह मील के पास भारी भूस्खलन से यह नेशनल हाईवे बंद था। यहां पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर और चट्टानें सडक़ पर आ गिरी थीं, जिसके बाद रोड जाम हो गया था। इस दौरान सैकड़ों वाहन बीच सडक़ में ही फंसे रहे। अब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड को चालू कर दिया गया हे।

Next Story