- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 20 घंटे बाद...
हिमाचल प्रदेश
20 घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली व 9 दिन बाद हिंदोस्तान-तिब्बत एन.एच. बहाल
Shantanu Roy
27 Jun 2023 10:13 AM GMT

x
पंडोह। चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे में जाम लगने से फंसे लोगों को 20 घंटों का समय गाडिय़ों में ही बिताना पड़ा। बच्चे और बुजुर्गों को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ीं। फल और सब्जियां लेकर जा रहीं गाडिय़ों के चालक ज्यादा चिंतित नजर आए। बता दें कि रविवार रात करीब 9 बजे चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे 4, 6 और 7 मील के पास भारी भू-स्खलन के कारण बंद हो गया था।
ए.एस.पी. मंडी सागर चंद ने बताया कि अभी हाईवे को दोतरफा बहाल करने में कम से कम 2 दिन का समय लग सकता है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि चंडीगढ़-मनाली एन.एच. से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और कुल्लू पहुंचने के लिए यातायात को चैलचौक-गोहर मार्ग पर भी मोड़ा गया है जिस कारण यातायात की गति थोड़ी धीमी है। इसके अलावा कुल्लू की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कमांद (कांडी-कटोला) मार्ग भी खुला है और इसे वन वे किया गया है। इस दौरान एन.एच. पर फंसे राजस्थान के पर्यटकों ने सड़क पर बैठकर भजन-कीर्तन किया।
उधर ठियोग में पिछले 9 दिनों से बंद पड़े हिंदोस्तान-तिब्बत सड़क मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर सोमवार देर शाम पी.डब्ल्यू.डी मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा रिबन काटकर ब्रिज का शुभारंभ किया गया। बताते चलें कि मैकेनिकल विंग राष्ट्रीय राजमार्ग 5 रिकांगपिओ के सहायक अभियंता भीम सिंह नेगी के अगुवाई में मैकेनिकल कर्मचारियों द्वारा दिन रात एक कर मात्र 6 दिनों में ब्रिज बनाया गया है। नवनिर्मित कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्वारघाट के समलेटू नामक स्थान पर भारी बारिश से सोमवार सुबह के समय कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटू स्थान पर सड़क के दोनों तरफ से पहाड़ दरक गए और हजारों टन मलबा-पत्थर फोरलेन सड़क पर पहुंच गया। गनीमत यह रही कि उस समय फोरलेन बंद था। फोरलेन कंपनी ने तुरंत बाद ही अपनी मशीनों से इस मलबे-पत्थरों को हटाना शुरू कर दिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story