हिमाचल प्रदेश

Chamba: किरेन रिजिजू ने चुराह-डलहौजी को विकास योजनाओं की सौगात दी

Admindelhi1
1 March 2026 10:35 PM IST
Chamba: किरेन रिजिजू ने चुराह-डलहौजी को विकास योजनाओं की सौगात दी
x

चंबा: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चंबा दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा जिला के चुराह और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने पहले कार्यक्रम में चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में 7 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम और 9 करोड़ की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भंजराडू का शिलानयास किया। किरेन रिजिजू ने दूसरे कार्यक्रम में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूनी में 9.2 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने भंजराडू और सलूनी में उपस्थित जनसभा को भी संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहाड़ों की मुश्किलों को जानने के लिए पहाड़ों में आना जरूरी है। ऐसे में उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वो यहाँ आकर स्थानीय लोगों को मुश्किलों को जाने । उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र पांगी को मुख्य धारा से जोड़ा जाए ताकि विकासयोजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के सलूनी में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने 9.2 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा की पहले के समय में नेता घूमने फिरने के लिए हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों का दौरा करते थे लेकिन मोदी सरकार अपने मंत्रियों के माध्यम से प्रत्येक दुर्गम क्षेत्र तक अपनी पहुंच बना रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दवारा डिजिटल इंडिया और बैंकिंग सेक्टर को लेकर दूरदर्शी योजना तैयार की जा रही है जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी ।

Next Story