हिमाचल प्रदेश

Chamba: IB अफसर की हत्‍या, ढाबा संचालक गिरफ्तार

Sanjna Verma
13 Jun 2024 4:19 PM GMT
Chamba: IB अफसर की हत्‍या, ढाबा संचालक गिरफ्तार
x
Chambaचंबा : चंबा के किहार एरिया में एक IB अफसर की हत्‍या कर दी गई है। मामले की जांच के बाद हत्‍या के आरोप में एक ढाबा संचालक गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी का शव पुलिस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ है। मृतक अधिकारी की पहचान अरुण कुमार पुत्र प्रभु दयाल निवासी गांव गरोड तहसील जोगिंद्रनगर जिला MANDI के रूप में हुई है। वह किहार में बतौर जूनियर इंटेलिजेंस अफसर तैनात था।
मंगलवार रात को वह एक ढाबे में देर रात तक शराब पी रहा था। इस दौरान आईबी अधिकारी व ढांबा संचालक राज कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ढाबा संचालक ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से रॉड, शराब की बोतलें व अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। अफसर के मुंह पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं। एसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।POLICE ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार लिया है।
Next Story