हिमाचल प्रदेश

चंबा शहर पूरी तरह भगवे रंग में डूबा

Shantanu Roy
12 Oct 2022 10:46 AM GMT
चंबा शहर पूरी तरह भगवे रंग में डूबा
x
बड़ी खबर
चंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को ऐतिहासिक चौगान में होने वाली जनसभा को लेकर पिछले तीन दिनों से कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर मोर्चा संभाले हुए हैं। त्रिलोक कपूर जनसभा के आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चलाए हुए हैं। त्रिलोक कपूर ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक रैली के सफल आयोजन में कोई कमी न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चंबा शहर पूरी तरह भगवे रंग में डूब गया है।
शहर के विभिन्न हिस्सों में भाजपाई पार्टी के झंडे व बनैर स्थापित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी बीच मंगलवार को वायुसेना के हेलिकाप्टर ने ट्रायल उड़ान भी भरी। इसी बीच मंगलवार शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी चंबा पहुंच गए। वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चंबा पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। तदोपरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ऐतिहासिक चौगान में होने वाली जनसभा स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। उधर, प्रशासनिक स्तर पर भी जनसभा के आयोजन की तैयारियों की उपायुक्त डीसी राणा स्वयं मानीटिरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को उपायुक्त ने अधिकारियों के संग शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसभा के आयोजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
Next Story