- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Chamba: अनियंत्रित...
हिमाचल प्रदेश
Chamba: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बस , सभी यात्री सुरक्षित
Tara Tandi
5 March 2025 10:56 AM IST

x
Chamba चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चम्बा में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। आपको बता दे कि भंजराड़ू बस स्टैंड के पास न्यू प्रेम बस पलट गई। यह बस भंजराड़ू से कांगड़ा की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जांच में बस के पलटने का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।
TagsChamba अनियंत्रित होकरसड़क किनारे पलटी बसयात्री सुरक्षितChamba bus went out of control and overturned on the roadsidepassengers safeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





