- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चैतन्य बने सबसे युवा...
हिमाचल प्रदेश
चैतन्य बने सबसे युवा विधायक, 14वीं विधानसभा में 28 से 82 वर्ष तक के विधायक
Gulabi Jagat
9 Dec 2022 11:27 AM GMT

x
शिमला
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा में सोलन विधानसभा क्षेत्र से कर्नल धनरीराम शांडिल सबसे बुजुर्ग विधायक होंगे। इनकी उम्र अभी 82 वर्ष है। इस बार के विधानसभा के चुनावों के लिए दावेदारी पेश करते समय उनके द्वारा पेश किए गए हल्फनामे में उनकी उम्र का जिक्र है। इसमें उन्होंने अपनी उम्र 82 वर्ष बताई हैं। वहीं सबसे ज्यादा युवा विधायक भी कांग्रेस पार्टी से ही हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के चैतन्ये शर्मा इस विधानसभा में सबसे युवा विधायक हैं। इनकी उम्र 28 वर्ष हैं। कर्नल धनीराम शांडिल को तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र में एंट्री मिली है। सबसे पहले वर्ष 2012 में वह सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे, वर्ष 2017 में भी वह सोलन से ही विधायक बने। ऐसे में अब लगातार तीसरी बार उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एंट्री मारी हैं। सोलन से भाजपा प्रत्याशी अपने ही दामाद राजेश कश्यप को हराकर विधायक बने हैं। कर्नल धनीराम शांडिल ने राजेश कश्यप को 4858 मतों से मात दी है। हालांकि कर्नल धनीराम शांडिल सबसे अधिक उम्र के विधायक हैं, लेकिन इस बार की विधानसभा में विधायकों की औसत उम्र इस बार कम ही है।
ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने इस बार अधिक उम्र के प्रत्याशियों को दरकिनार कर दिया था और युवा प्रत्याशियों को मौका दिया गया था। इसमें सात बार के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव नहीं लड़ा था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था। कांग्रेस पार्टी से हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव लड़ा था, लेकिन जनता ने उन्हें 14वीं विधानसभा में बतौर विधायक प्रवेश करने की अनुमति प्रदान नहीं की हैं। द्रंग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीनयनादेवी से रामलाल ठाकुर को भी हार मिली है, जबकि डलहौजी विस क्षेत्र से आशा कुमारी को भी शिकस्त मिली है। (एचडीएम)
पहली बार एंट्री
ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चैतन्य शर्मा सबसे विधायक हैं। इन्हें पहली बार विधानसभा में बतौर विधायक एंट्री मिली हैं। इन्होंने भाजपा के राजेश ठाकुर को भारी मतों से हराया है। करीब साढ़े 15 हजार वोटों से इन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हार दी है। इससे पहले 13वीं विधानसभा में शिमला ग्रमाीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह सबसे युवा विधायक बने थे।

Gulabi Jagat
Next Story