हिमाचल प्रदेश

सीआईआई हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष ने बताया दूरदर्शी बजट, हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी गति

Gulabi Jagat
2 Feb 2023 9:19 AM GMT
सीआईआई हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष ने बताया दूरदर्शी बजट, हिमाचल के पर्यटन को मिलेगी गति
x
बीबीएन
सीआईआई हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए बजट को संतुलित निष्पक्ष और दूरदर्शी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, अनुसंधान एवं विकास, हरित विकास, महिला अधिकारिता, पर्यटन, एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाएं सराहनीय है। सीआईआई हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन स्थल है और यह बजट पर्यटन पर राज्य की नीति को बढ़ावा देगा। साथ ही अतिरिक्त ग्रीन टेक्नोलॉजी और टेक्निकल फार्मिंग में भी बढ़ोतरी की दिशा में अहम साबित होगा।
कृषि-मत्स्य पालन पर घोषणा सराहनीय
बीबीएन। सीआईआई हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष गगन कपूर ने कहा कि यह एक बहुत ही उम्मीद भरा बजट है, जिसके दीर्घकालिक स्थायी परिणाम होंगे। हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां का मुख्य व्यवसाय और रोजगार का प्रमुख स्रोत खेती है। इस बजट में कृषि, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त योजनाओं की घोषणा की गई है। इसके अलावा नकद ऋण सुविधा, अनुसंधान एवं विकास और हरित विकास पर उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की गई है जो कि सराहनीय है, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी कुछ परियोजनाएं भी सकारात्मक नतीजे लाएगी।
Next Story