- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- केंद्र सरकार राष्ट्रीय...

x
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी वर्षा से अब तक 3,000 करोड़ रुपए से 4,000 करोड़ रुपए नुक्सान होने की संभावना है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वर्षा से हुए नुक्सान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष में इतनी भयंकर वर्षा देखने को नहीं मिली, जिससे प्रदेश की अधिकांश नदियां उफान पर हैं और कई स्थानों पर भयंकर बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भारी वर्षा से ऊना व बद्दी सहित अन्य क्षेत्रों में कई पुल बह चुके हैं। नैशनल हाईवे, पी.एम.जी.एस.वाई., कई अन्य सड़कें व बड़ी संख्या में मकानों को भारी नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह सुबह 4 बजे तक राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते रहे तथा सभी डी.सी. व एस.पी. से संवाद किया। इसके अलावा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में स्थिति पर नजर रखने के लिए समिति गठित की गई है। सभी मंत्रियों व विधायकों को मोर्चे पर तैनात रहने को कहा गया है तथा वह खुद उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। राज्य में अब तक 4 नैशनल हाईवे बंद हैं। इसमें सैंज से औट व नालागढ़ स्वारघाट एन.एच. पूरी तरह से बंद हैं। कीरतपुर-मनाली नैशनल हाईवे मंडी से आगे अवरुद्ध है। इसके अलावा शिमला-कालका नैशनल हाईवे कोटी के पास भूस्खलन के चलते बंद है।
जिसको देर रात यातायात के लिए खोल दिए जाने की संभावना है। राज्य में अब तक 17 लोगों की मानसून से हुई वर्षा के कारण जान गई है। राज्य में 4597 बिजली की लाइनें (डायनामिक थर्मल रेटिंग) तथा 795 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। साथ ही 605 ट्रांसफार्मर बंद हैं। मुख्यमंत्री ने परवाणु, रोहड़ू, ठियोग से रामपुर, छैला से कुमारहट्टी सड़कों और अन्य सेब उत्पादन क्षेत्रों की सड़कों को खुला रखने और मलबा हटाने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में तत्काल सड़क सुधार के लिए 4 करोड़ रुपए आबंटित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिनों तक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए कहा। सेब बैल्ट में तत्काल सुधार के लिए 4 करोड़ जारी : मुख्यमंत्री ने सेब बैल्ट में सड़क सुधार के लिए तत्काल 4 करोड़ रुपए आबंटित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परवाणू-रोहड़ू, ठियोग से रामपुर, छैला से कुमारहट्टी सड़कों और अन्य सेब उत्पादन क्षेत्रों की सड़कों को खुला रखने और मलबा हटाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। बारिश से नुक्सान पर 2.84 करोड़ की अनुग्रह राशि जारी : राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एस.डी.एम.ए.) की तरफ से बारिश से नुक्सान के लिए 2.84 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि जारी की गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story