हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने हिमाचल को दिए 364 करोड़, अभी और मांगेंगे: जयराम

Shantanu Roy
16 July 2023 9:24 AM GMT
केंद्र ने हिमाचल को दिए 364 करोड़, अभी और मांगेंगे: जयराम
x
सैंज। केंद्र ने हिमाचल को 364 करोड़ रुपए दिए हैं। आगे भी आर्थिक और अन्य मदद मांगेंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित सैंज घाटी के दौरे के दौरान कही। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावितों से भी मिले। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का बहुत बुरा हाल है। यह मंजर दिल दहलाने वाला है। अभी तक लोगों को टैंट तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने की आवश्यकता है। इस दौरान उनके साथ विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे।
Next Story