- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल की 3 औद्योगिक...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल की 3 औद्योगिक परियोजनाओं को केंद्र ने स्वीकृत की 42 करोड़ की राशि
Shantanu Roy
1 Jan 2023 11:18 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लिए हिमाचल प्रदेश को 3 औद्योगिक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। केंद्र की ओर से इन परियोजनाओं के लिए 42 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार की तरफ से केंद्रीय सहायता के लिए 84 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए भेजा था, जिसमें वित्त मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने 3 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के गांव राख-नगरी में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हवाई सेवा और जलवायु की दृष्टि से सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित उद्योगों के लिए उपयुक्त है। इस परियोजना की कुल लागत 35 करोड़ रुपए है।
Next Story