हिमाचल प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में CBI ने नए सिरे से शुरू की जांच

Admin4
2 Feb 2023 8:07 AM GMT
पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में CBI ने नए सिरे से शुरू की जांच
x
शिमला। पुलिस कांस्टेबल के पेपर लीक मामले में CBI ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। पुलिस SIT की ओर से सौंपे गए रिकॉर्ड के बाद CBI के अधिकारी दस्तावेजों की छंटनी में लगे है। इसमें आरोपियों के नाम और पते भी वेरिफाई किए हैं।
इसके चलते ही CBI ने देश भर में छापेमारी की है। CBI पहले इन आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिन्हें दलालों ने पेपर किया था। बता दें कि इसके बाद प्रदेश और अन्य राज्यों के करीब 27 दलालों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर करवाने वाली कमेटी से अंत में पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि बारी-बारी से इन्हें चंडीगढ़ कार्यालय में बुलाया जाएगा। बता दें कि पहले मामले की जांच कर रही पुलिस की SIT ने CBI को चंडीगढ़ में रिकॉर्ड सौंपा है। CBI ने SIT के अधिकारी से विस्तृत रुप से चर्चा की है।
CBI ने बीते मंगलवार को हिमाचल समेत देशभर में लगभग 50 जगह पर दबिश की है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिले में CBI ने यह दबिश दी है। बताया जा रहा है दबिश के दौरान CBI ने रिकॉर्ड कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा में भी दबिश दी गई।
Next Story