हिमाचल प्रदेश

जालसाजी मामले में सी.बी.आई. ने महिला को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 May 2023 9:25 AM GMT
जालसाजी मामले में सी.बी.आई. ने महिला को किया गिरफ्तार
x
पपरोला। उपमंडल बैजनाथ के तहत राजल नगेहड़ की एक महिला को सी.बी.आई. टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और वहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद सी.बी.आई. उसकी तलाश में थी और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट निकला था। डी.एस.पी. बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि सी.बी.आई. टीम द्वारा जालसाजी के तहत दर्ज मामले में संलिप्त महिला को उसके गांव राजल नगेहड़ से गिरफ्तार किया है और उसे दिल्ली ले गई है। पपरोला (गौरव): उपमंडल बैजनाथ के तहत राजल नगेहड़ की एक महिला को सी.बी.आई. टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और वहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद सी.बी.आई. उसकी तलाश में थी और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट निकला था। डी.एस.पी. बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि सी.बी.आई. टीम द्वारा जालसाजी के तहत दर्ज मामले में संलिप्त महिला को उसके गांव राजल नगेहड़ से गिरफ्तार किया है और उसे दिल्ली ले गई है।
Next Story