हिमाचल प्रदेश

कार सवार दो युवकों से पकड़ा 12.43 ग्राम चिट्टा

Admin4
28 Nov 2022 4:38 PM IST
कार सवार दो युवकों से पकड़ा 12.43 ग्राम चिट्टा
x
डैहर। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने पुंघ के पास नाके के दौरान कार में सवार दो युवकों से 12.43 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। कार बिलासपुर की तरफ से आ रही थी, जिसमें चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा था।
गाड़ी चालक ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी (32) गांव अंदराड डाकघर टंग नरवाणा, जबकि दूसरे ने आपना राजकुमार निवासी कारंझ डाकघर बीहूं तहसील जोगिंद्रनगर बतलाया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को आगामी कार्यवाई हेतु सुंदरनगर पुलिस थाना के सपुर्द किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
Next Story