- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सुजानपुर के रंगड़ में...
हिमाचल प्रदेश
सुजानपुर के रंगड़ में आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, 3 मवेशी झुल से
Shantanu Roy
20 Oct 2022 9:45 AM GMT

x
बड़ी खबर
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगड़ के भटियाना गांव में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। इस दौरान पशुशाला में बंधे हुए मवेशी भी आग से बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार गरीब दास पुत्र फतुरिया राम निवासी गांव राजपूतां भटियाना डाकघर धैल की पशुशाला में बुधवार दोपहर को एकाएक आग लग गई। पशुशाला में 3 भैंसें बंधी हुईं थीं। आग इस कदर प्रचंड हुई की तीनों पशु इसकी चपेट में आ गए।
वहीं परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पशुशाला के भीतर बंधे पशुओं को बाहर निकाला। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हलका पटवारी को सूचित करके नुक्सान की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए एवं पशुओं के उपचार का भी प्रावधान किया जाए।
Next Story