हिमाचल प्रदेश

2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले दर्ज

Admin4
18 Nov 2022 9:11 AM GMT
2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले दर्ज
x

ठियोग। ऊपरी शिमला के ठियोग में दुष्कर्म के 2 मामले सामने आए हैं। पहले मामले में जहां आरोपी ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़की से वाहन में लिफ्ट देने के बहाने 10 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामले में एक 16 साल की लड़की दुष्कर्म का शिकार बनी है। मामले के अनुसार अगस्त माह में मतियाना के युवक ने उक्त लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों को पीड़िता के गर्भवती होने का उस समय पता चला जब उसे पेट दर्द के चलते ठियोग सिविल अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। मामले को लेकर पुलिस ने धारा 376 आईपीसी व 4 पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरा मामला भी ठियोग में ही सामने आया है, जहां सैंज से 6 माह पूर्व एक युवक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने किन्नौर ले गया और 10 दिन तक रिकांगपिओ में रखकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लिफ्ट देने के दिन ही पहले गाड़ी में ही रास्ते में भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। दोनों मामलों को लेकर डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Admin4

Admin4

    Next Story