हिमाचल प्रदेश

धामी-सुन्नी सड़क पर कार खाई में गिरी, युवती की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Admin4
17 Nov 2022 11:41 AM GMT
धामी-सुन्नी सड़क पर कार खाई में गिरी, युवती की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ग्रामीण एरिया धामी में टिक्कर घाटी में हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धामी से 3 किलोमीटर आगे टिक्कर घाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में जाकर फंस गई।
हादसे में 26 साल की बबीता की मौके पर मौत हो गई। बबीता का भाई पवन और 5 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो ASI इंद्र सिंह की अध्यक्षता में 8 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल धामी ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र धामी में डॉक्टर शगुन ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला IGMC रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
Admin4

Admin4

    Next Story