हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी कार,चार पर्यटकों की मौत और तीन घायल

Rani Sahu
17 May 2022 12:10 AM IST
खाई में गिरी कार,चार पर्यटकों की मौत और तीन घायल
x
हिमाचल प्रदेश (Himachal Accident) के कुल्लू जिले (Kullu District) में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये

शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Accident) के कुल्लू जिले (Kullu District) में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बंजार-जालोरी जोट रोड पर घैगी के पास यह हादसा हुआ।

दो घायल महिलाओं और एक पुरूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक पर्यटकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। जो वाहन खाई में गिरा, उस पर दिल्ली का पंजीकरण नंबर था। (एजेंसी)


Next Story