हिमाचल प्रदेश

चिड़गांव में 800 मीटर खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Shantanu Roy
21 July 2023 9:09 AM GMT
चिड़गांव में 800 मीटर खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत
x
रोहड़ू। शिमला जिले में चिड़गांव के खाबल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार लगभग 800 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के समय गाड़ी में ग्राम पंचायत उपप्रधान सहित 4 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम व एम्बुलैंस घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
वहीं हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस थाना चिड़गांव से टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है। प्राथमिक सूचना के आधार पर घटना का कारण भूस्खलन के चलते एकाएक आई चट्टान को बताया जा रहा है। बाकी पुलिस टीम के मौके पर जाकर ही कुछ बताया जा सकता है।
Next Story