हिमाचल प्रदेश

डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर 300 मीटर खाई में गिरी कार, दंपति सहित 2 बच्चों की मौत

Admin Delhi 1
22 Aug 2022 9:27 AM GMT
डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर 300 मीटर खाई में गिरी कार, दंपति सहित 2 बच्चों की मौत
x

चंबा न्यूज़: चुराह विधानसभा क्षेत्र में डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र में डुगली-कैथली सड़क मार्ग पर एक आल्टो कार (HP 73 A 3573) करीब 300 मीटर लुढ़क गई। हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत हो गई। ये सभी लोग अपने घर से चंबा के लिए रवाना हुए थे। हादसा शाम करीब आठ बजे पेश आया। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज: मृतकों की पहचान तिलक राज (46) पुत्र लोछु राम गांव मडोटी डाकघर डुगली, अंबिका ((42) ) पत्नी तिलक राज, अतुल (18) पुत्र तिलक राज व समीक्षा (16) पुत्री तिलक राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तिलक राज हेड पोस्ट ऑफिस चंबा में बतौर सुपरिंटेंडेंट कार्यरत था। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन के बाद ही घटना के कारणों के पता चल पाएगा।

Next Story