- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 100 फीट गहरी खाई में...
हिमाचल प्रदेश
100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में महिला की मौत
Shantanu Roy
25 Nov 2022 4:10 PM GMT

x
बड़ी खबर
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में शुक्रवार दोपहर मंडी जिले के चैलचौक-करसोग मार्ग पर सुक्कीबाईं के पास एक कार एचपी 30 4747 अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार करसोग का दंपती कार (एचपी 30 4747) में करसोग से बग्गी अपने ससुराल जा रहा थे। इस दौरान सुक्कीबाईं के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
पूनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और शव को खाई से बाहर निकाला। घायल को लोगों ने सड़क तक पहुंचाया और उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय गोहर भेजा। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय पूनम गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता निवासी करसोग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story