हिमाचल प्रदेश

अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

Admin4
17 April 2023 10:55 AM GMT
अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
x
सिरमौर। जिला सिरमौर के नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया गया है, यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
घायलों की पहचान चरिश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, संगीता (45) पत्नी कृष्ण कुमार, यतिन (24) पुत्र दिनेश कुमार रोहनी सेक्टर-17 दिल्ली व आशु (38) पत्नी कमल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक कार (HR06A3-5414) रेणुका की तरफ से आ रही थी।
इस दौरान जैसे ही कार दोसड़का के समीप पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर सीधा निचले हाईवे पर गिर गई। हादसे में दो महिला एवं दो पुरुष घायल हुए हैं। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मीनाक्षी शाह ने की है।
Next Story