- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला के धामी में कार...
हिमाचल प्रदेश
शिमला के धामी में कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौके पर मौत
Shantanu Roy
17 Nov 2022 9:24 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। धामी से सुन्नी रोड महापुणा स्थान पर नजदीक टिकर घाटी में एक आल्टो कार (HP 11-6902) दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि बच्चे सहित 2 लोग घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बबीता के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला कार में अपने भाई के साथ गांव ओखरू (मायके) से अपने ससुराल सुन्नी जा रही थी।
इस दौरान कार में उसका बेटा भी मौजूद था। कार जैसे ही टिकर घाटी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई व बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Next Story