- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अफरा-तफरी में हुआ...
हिमाचल प्रदेश
अफरा-तफरी में हुआ कैबिनेट विस्तार, क्षेत्रीय संतुलन साधने में असफल रहे सीएम सुक्खू: राकेश जम्वाल
Shantanu Roy
9 Jan 2023 10:07 AM GMT

x
बड़ी खबर
मंडी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सुंदरनगर के युवा विधायक राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का पहला मंत्रिमंडल विस्तार अफरा-तफरी में हुआ है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार ने एक क्षेत्र को छोड़कर पूरे प्रदेश को निराश किया है। क्षेत्रीय संतुलन को पूरी तरह नजरंदाज करते हुए केवल अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने और विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए एक संसदीय क्षेत्र में ही मंत्रियों और संसदीय सचिवों की फौज खड़ी कर दी है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिला मंडी और जिला कुल्लू को मंत्रिमंडल विस्तार में कोई तवज्जों नहीं मिली है जो दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों से कितना द्वेषपूर्ण व्यवहार करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य में संसदीय सचिवों को नियुक्त कर प्रदेश की जनता पर करोड़ों रुपए का आर्थिक बोझ डालकर मुख्यमंत्री ने अपरिपक्वता का परिचय दिया है और साबित किया है कि कांग्रेस सरकार जनता की कितनी हितैषी है।
Next Story