हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे

jantaserishta.com
2 Nov 2021 1:06 PM IST
उपचुनाव ब्रेकिंग: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका, तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे
x

नई दिल्ली: कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर आगे चल रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि अभी आ रहे परिणाम बीजेपी के लिए सुखद संतोष उत्साहवर्धक हैं. उन्होंने कहा, 'हम चार में से तीन सीटों पर जीत रहे हैं. जोबट कांग्रेस से छीन रहे हैं, खंडवा में बहुत आगे हैं, पृथ्वीपुर तकरीबन जीत रहे हैं और रेगव के नतीजों पर नज़र रख रहे हैं, हमारी सरकार की आदिवासियों तक पहुंच और मोदी जी की लोकप्रियता से ये परिणाम सम्भव हुए हैं.'
आंध्र प्रदेश के बदवेल उपचुनाव में बीजेपी से सत्तारूढ़ YCP पार्टी के दासरी सुधा को भारी बहुमत से जीत मिली है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से घोषणा आनी बाकी है.
हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर INLD के अभय चौटाला 2200 से ज्यादा वोटों से आगे हैं. कर्नाटक के रुझानों में सिंदगी से बीजेपी और हंगल से कांग्रेस आगे है. आंध्रप्रदेश के रुझानों में हुजुराबाद में बीजेपी आगे और बदवेल से जगन मोहन रेड्डी की YSRCP आगे है.
उपचुनाव के रुझानों में अब तक एनडीए को 14, कांग्रेस को 7 और अन्य के खाते में 8 सीटें आईं हैं. हिमाचल प्रदेश की मंडी से कांग्रेस, एमपी की खंडवा से बीजेपी आगे और दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट से शिवसेना आगे है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story