- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पत्नी के प्रेमी की...
हिमाचल प्रदेश
पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद कारोबारी ने खुद भी मारी गोली, महिला भी घायल
Rani Sahu
24 Jun 2022 11:52 AM GMT
![पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद कारोबारी ने खुद भी मारी गोली, महिला भी घायल पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद कारोबारी ने खुद भी मारी गोली, महिला भी घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/24/1722179-44.webp)
x
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक होटल में शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद कथित तौर पर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक होटल में शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद कथित तौर पर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला के भी हाथ में गोली लगी है, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। जिस होटल में यह वारदात हुई, उसे महिला ने लीज पर लिया है और पति दिल्ली में कारोबार कर रहे थे। दंपती के साथ-साथ महिला का प्रेमी भी दिल्ली का ही रहने वाला था।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि दिल्ली की दो महिलाएं सुरू गांव के इस होटल में ठहरी हुई थीं। गुरुवार रात दोनों महिलाओं ने सन्नी नामक अपने एक दोस्त को पार्टी के लिए होटल में बुलाया था। बाद में शादीशुदा महिला उस शख्स के साथ कमरे में चली गई। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विवाहित महिला का पति होटल पहुंचा और अपनी पत्नी को सन्नी के साथ कमरे में देखकर आगबबूला हो गया। उसके बाद उसने दोनों पर फायरिंग कर दी। महिला के मुताबिक उसके पति ने सन्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अपराध में महिलाओं की कोई भूमिका नहीं थी।
Next Story