हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बद्दी से कासगंज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग हुए घायल

Admin Delhi 1
27 Jan 2023 8:53 AM GMT
हिमाचल बद्दी से कासगंज जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग हुए घायल
x

बिजनौर: थाना कोतवाली शहर में एक बस करीब 80 यात्रियों को लेकर हिमाचल बद्दी से बरली/कासगंज जा रही थी। रात में समय करीब 02.50 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत चौकी गंज तथा हीमपुर दीपा के बीच एक फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई तथा पलट गयी, जिसमें करीब 12 यात्रियों को चोटें आयी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा 06 यात्रियों को चांदपुर तथा 06 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात सुचारु रुप से चालू है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta