- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मनाली-किलाड़ मार्ग पर...
हिमाचल प्रदेश
मनाली-किलाड़ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी
Renuka Sahu
23 Feb 2022 1:31 AM GMT
![मनाली-किलाड़ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी मनाली-किलाड़ मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ कामगार की मौत, एक जख्मी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/23/1513093--.webp)
x
फाइल फोटो
मनाली-किलाड़ मार्ग स्थित तिंदी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मनाली-किलाड़ मार्ग स्थित तिंदी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई है। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ। बीआरओ ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
जानकारी के अनुसार मनाली-किलाड़ मार्ग दो दिनों से तिंदी के आसपास हुए भूस्खलन से बंद चल रहा था। मंगलवार को बीआरओ की मशीनरी और कामगार सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटा रहे थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से एक पत्थर बीआरओ के एक कामगार पर आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कामगार की पहचान देवी सिंह के रूप में हुई है, वह तिंदी क्षेत्र का रहने वाला था। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि हादसा मंगलवार शाम को हुआ है, जब बीआरओ मनाली-किलाड़ मार्ग को बहाल कर रहा था।
Next Story