हिमाचल प्रदेश

सिरमौर कांग्रेस प्रसार-प्रचार कमेटी के अध्यक्ष होंगे बृजराज

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 1:25 PM GMT
सिरमौर कांग्रेस प्रसार-प्रचार कमेटी के अध्यक्ष होंगे बृजराज
x

शिमला न्यूज़: राहुल ठाकुर को सोलन व बृज राज ठाकुर को सिरमौर जिला का कांग्रेस प्रसार प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रसार प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति पर की गई है।

नियुक्ति के बाद जश्न मनाते बृज राज ठाकुर के समर्थक: जानकारी देते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव रितेश कपरेट ने बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उधर, राहुल ठाकुर व बृज राज ठाकुर ने कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाएंगे।

Next Story