हिमाचल प्रदेश

ऊना के चलोला में बाइक सवार की टक्कर से ईंट भट्टे में काम करने वाले व्यक्ति की हुई मौत

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 8:41 PM IST
ऊना के चलोला में बाइक सवार की टक्कर से ईंट भट्टे में काम करने वाले व्यक्ति की हुई मौत
x

ऊना न्यूज़: सदर थाना ऊना के चलोला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बाइक की टक्कर से एक प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति चलोला में ईंट भट्टे पर काम करता था। रोज की तरह गत दोपहर अपना काम खत्म करके वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते पर चलते समय अचानक बाइक ने उसे टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति को परिजनों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगा राम जांजगीर चंपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

-मामले की पुष्टि करते एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story