- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुल की रेलिंग तोड़ता...
हिमाचल प्रदेश
पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ सुकेती में जा गिरा टिप्पर, एक की मौत
Shantanu Roy
22 Jan 2023 12:31 PM GMT

x
बड़ी खबर
मंडी। मंडी शहर में बीती रात एक टिप्पर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा। हादसे के समय टिप्पर में 2 लोग मौजूद थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि एक टिप्पर पुल घराट के पास रेलिंग तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा, अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं आसपास के लोगों ने जब टिप्पर गिरने की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलैंस सेवा व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Next Story