- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- BREKING NEWS :...
BREKING NEWS : कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग

हिमाचल प्रदेश | प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त ठाकुर अपने घर पर थे। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए।
पहले ही जता चुके थे खतरे की आशंका
बंबर ठाकुर ने कुछ समय पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को पहले से आगाह किया था कि उन्हें कुछ लोगों से खतरा है। अब फायरिंग की इस घटना के बाद उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
बंबर ठाकुर के बेटे ने कुछ नेताओं पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग उनके पिता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पुलिस कर रही जांच
फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
अब देखना होगा कि इस मामले में क्या नया खुलासा होता है और पुलिस किन संभावित आरोपियों तक पहुंचती है।
