हिमाचल प्रदेश

13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे के दोनों छोर मिले, सैलानी जल्द कर पाएंगे दीदार

Shantanu Roy
8 Jun 2023 9:42 AM GMT
13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे के दोनों छोर मिले, सैलानी जल्द कर पाएंगे दीदार
x
मनाली। बर्फ से लदे 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे के दोनों छोर जुड़ गए हैं। बुधवार को बीआरओ की दोनों टीमें रोहतांग में मिल गईं। सैलानी अब जल्द ही रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। मनाली की ओर राहनीनाला से रोहतांग व लाहौल की ओर ग्राम्फू से रोहतांग तक बर्फ के ढेर लगे हैं। इस बार गर्मियों में भी दर्रे में हिमपात का दौर जारी रहा है, जिससे बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। बीआरओ ने खराब मौसम में भी काम करते हुए रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि बुधवार को मढ़ी व कोकसर की ओर से रोहतांग की ओर बढ़ी बीआरओ की दोनों टीमें रोहतांग में मिल गई हैं। एसडीएम मनाली रमण शर्मा और डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटकों को राहनीनाला तक भेजा जा रहा है। रोहतांग दर्रे का निरीक्षण करने के बाद जल्द ही पर्यटकों को रोहतांग भेजा जाएगा।
Next Story