हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी बोलेरो एक की मौत

Harrison
11 Aug 2023 1:18 PM GMT
तीसा | चम्बा जिले उपमंडल चुराह में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बैंसू पुत्र रघू निवासी खगुडा व घायल ठाकुर दास पुत्र हरि सिंह निवासी किलवाला के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वीरवार को नकरोड़-गड़फरी मार्ग पर एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी (एचपी 46-1457) धनलाई नामक स्थान पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं गाड़ी में सवार लोगों को घटनास्थल से निकाल कर तीसा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर एक घायल ने दम तोड़ दिया, वहीं अन्य घायल का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Next Story