हिमाचल प्रदेश

हादसे का शिकार हुई बोलेरो कैंपर, 2 महिलाओं व 1 बच्चे की मौत

Admin4
8 Sep 2023 12:03 PM GMT
हादसे का शिकार हुई बोलेरो कैंपर, 2 महिलाओं व 1 बच्चे की मौत
x
चंबा। हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला चंबा में झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के नजदीक टरिरू मोड़ के पास का हैं, यहां एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई।
हादसे में दो महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन महिलाएं व चार बच्चे घायल है। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर में बच्चों सहित राजपुरा गांव के 10 लोग मंदिर से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान टरिरू मोड़ के पास बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन महिलाएं व चार बच्चे जख्मी बताए गए हैं।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तमाम मृतक व घायल एक ही कुटुम्ब से ताल्लुक रखते हैं। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।
Next Story