- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जंगल में 37 वर्षीय...
हिमाचल प्रदेश
जंगल में 37 वर्षीय डॉक्टर का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
Admin4
9 May 2023 11:17 AM GMT

x
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के जंगल में एक डॉक्टर का शव पड़ा हुआ मिला है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर जितेंद्र मूलतः सोलन के कंडाघाट का रहने वाला था और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ था। बता दें वह हमीरपुर में किराए के मकान में रहता था। अगली सुबह जब वह मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा, तो स्टाफ ने डॉक्टर को फ़ोन किया। लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था। शक होने पर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने खोजबीन शुरू की। पहले किराए के मकान में तलाश की गई, लेकिन वो कमरे में नहीं था। इसी दौरान तलाश कर रहे स्टाफ के सदस्यों को चिकित्सक की कार पक्का भरो के बाईपास पर खड़ी मिली। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने डॉक्टर का शव जंगल से बरामद किया। बता दें मृतक के नजदीक से शराब की बोतलें व सिरिंज भी बरामद हुई है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story