- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मनाली-लेह मार्ग पर...
हिमाचल प्रदेश
मनाली-लेह मार्ग पर कमांडर नाले में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
Shantanu Roy
3 Nov 2022 9:27 AM GMT

x
बड़ी खबर
केलांग। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के समीप मनाली-लेह मार्ग पर कमांडर नाले के पास पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया है। बुधवार दोपहर के समय किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कमांडर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। लाहौल-स्पीति पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नाले से निकाला, जिसकी पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर पाई है। आसपास के लोग भी व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा है। एसपी मानव वर्मा ने अज्ञात शव मिलने की पुष्टि की है।
Next Story