हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में आपदा का शिकार हुए 20 लोगों के शव बरामद, 11 की हुई पहचान

Shantanu Roy
14 July 2023 9:38 AM GMT
कुल्लू में आपदा का शिकार हुए 20 लोगों के शव बरामद, 11 की हुई पहचान
x
कुल्लू। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जिला कुल्लू में 8 से 12 जुलाई तक 20 शव बरामद हुए हैं। इनमें 11 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे नदियों व खड्डों का जलस्तर घटता जाएगा तो और शवों की बरामदगी हो सकती है। बरामद हुए इन शवों में से 10 शव ब्यास नदी में मिले हैं तथा 7 श्रद्धालुओं के शव श्रीखंड यात्रा के रास्ते में मिले है जिनकी मृत्यु अत्यधिक ठंड तथा ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। इसके अतिरिक्त 1 शव लंकाबेकर, 1 पतलीकूहल व 1 शव ब्रौ क्षेत्र में भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे से मिला है। कुल बरामद शवों में से 17 शव पुरुषों के तथा 3 शव महिलाओं के हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा बचाव तथा राहत कार्य युद्धस्तर पर लगातार जारी है।
Next Story