हिमाचल प्रदेश

ब्लॉक अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम का किया बायकाट, जानिए ऐसा करने का कारण

Admin Delhi 1
10 Jun 2022 10:37 AM GMT
ब्लॉक अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम का किया बायकाट, जानिए ऐसा करने का कारण
x

शिमला: देहरा विधानसभा के तहत बणे दी हट्टी में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के लिए स्वागत कार्यक्रम रखा था कि ऐन मौके पर देहरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष खफा हो कर कार्यक्रम का बायकॉट कर गए। जब उनसे बायकॉट करने की वजह जाननी चाही, तो उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही कई वर्षों से तथा दिन रात पार्टी की सेवा में जुटे हुए हैं, लेकिन कार्यक्रम में उनकी अनदेखी की गई। यह कार्यक्रम पार्टी का न होकर व्यक्ति विशेष का हो कर रह गया। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम का बायकॉट किया है।

Next Story