- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बिंदल सहित भाजपा के नए...
हिमाचल प्रदेश
बिंदल सहित भाजपा के नए संगठन महामंत्री करेंगे जिलों का दौरा, लोकसभा चुनावों की तैयारियां
Gulabi Jagat
10 May 2023 10:10 AM GMT

x
शिमला
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के नए संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रदेश के अलग अलग जिलों का दौर करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन 14 मई को सिरमौर जिला, 16 मई को महासू जिला और 18 मई को सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री एक बैठक में भाग लेंगे, जिसके जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला में प्रदेश से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला के विधायक एवं 2022 के प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला परिषद के सदस्य, बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद नगर पंचायत नगर निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
हिमाचल विधानसभा चुनावों के बाद नगर निगम चुनावों में भी मिली हार के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले डा. बिंदल व प्रदेश के नए संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शिमला संसदीय क्षेत्र के जिलो का दौरा करेंगे। इसके बाद अन्य जिलों का दौरा भी होगा।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेभाजपानए संगठन महामंत्री करेंगे जिलों का दौरालोकसभा चुनावों की तैयारियां

Gulabi Jagat
Next Story