- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ईवीएम में कैद है भाजपा...
हिमाचल प्रदेश
ईवीएम में कैद है भाजपा की विदाई का जनादेश : मुकेश अग्निहोत्री
Shantanu Roy
23 Nov 2022 10:29 AM GMT

x
बड़ी खबर
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कोई भी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है और पार्टी सत्ता में आकर ठोक-बजाकर एकजुटता के साथ सरकार को 5 साल चलाएगी व जनता के साथ किए वायदों को पूरा करेंगे। प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को खड़ा करने के लिए काम किया जाएगा। फिजूलखर्ची को रोकने का काम किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पक्ष में जनादेश जनता ने ईवीएम में बंद किया है और यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय करेगा। भाजपा अभी से चर्चाओं में लग गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत अब जनता में खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिलेगा। जीत दर्ज करने वाला नेता कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा, भाजपा की खरीद-फरोख्त की गलतफहमी को दूर कर दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की चिंताएं और ऐसे में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश भी हैं कि ईवीएम के बाहर सुरक्षा की जा सकती है। चुनाव आयोग उनका निराकरण भी करेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता यहां जहां भी सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं, यह उनका जज्बा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और प्रशासन को भी ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसी भी प्रकार की शंकाएं उत्पन्न न हों।
Next Story