- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में मिली चुनावी...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में मिली चुनावी हार के सदमे से नहीं उभर पा रही भाजपा : प्रतिभा सिंह
Rani Sahu
24 Dec 2022 1:50 PM GMT

x
शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से हताशा में है और इस सदमे से उभर नही पा रही हैं।
प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी और भाजपा को इसकी तनिक भी चिंता नही करनी चाहिए। भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों, बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुखदर्द को कभी नही समझा। भाजपा ने पांच साल अपनी मौज मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आनन-फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए खोले सैंकड़ों कार्यलयों को वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी पुन: समीक्षा करने के फैंसले को उचित ठहराया है।
उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर होहल्ला उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं जो लोगों के बीच सहानभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी इसके लिए भाजपा को कोई चिंता नहीं करनी चाहिए।
(उत्तम हिन्दू न्यूज)
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story