हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मिले भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी

Admindelhi1
2 Nov 2026 5:13 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मिले भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी
x
भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की टीम पहुंची पूर्व सीएम धूमल से मिलने

हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी परिवहन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद सोनी ने रविवार को अपनी टीम के साथ समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो. धूमल ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर निर्भर करती है।

विनोद सोनी ने धूमल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, परिवहन प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक जोगिंदर सिंह, हरनाम सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सतीश कुमार, रघुवीर सिंह, राकेश बिट्टू, संजीव शर्मा और दिनेश पटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story