- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हमीरपुर में भाजपा की...
हिमाचल प्रदेश
हमीरपुर में भाजपा की बैठक, अनुराग ठाकुर ने आपदा पर उठाए सवाल
SHIDDHANT
16 Sept 2025 8:08 PM IST

x
HMIRPUR हमीरपुर: भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आपदा राहत कार्यों में अनदेखी करने के भी आरोप लगाए। सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में बीती रात यानी सोमवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते धर्मपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर क्षेत्र में बारिश से 17 बसें और चार लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तेज बारिश के कारण बाजार पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। कब कितनी बारिश होगी, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है, इससे लोगों में भय का माहौल है। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ की मदद दी।
मेरी राज्य सरकार से अनुरोध है कि मदद को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। अनुराग ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर में भाजपा की जिला स्तरीय कार्य समिति की बैठक में नए पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के अलावा कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निकाय, पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया। वहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार पर आपदा राहत कार्यों में अनदेखी करने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि जनता को प्रदेश सरकार तिरपाल भी मुहैया नहीं करवा पा रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयं उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 तिरपाल भिजवाए हैं।
Tagsहमीरपुरभाजपाअनुराग सिंह ठाकुरआपदा राहतधर्मपुरहिमाचल प्रदेशविधानसभा चुनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsHamirpurBJPAnurag Singh ThakurDisaster ReliefDharampurHimachal PradeshAssembly Elections
Next Story





