हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने बनाई रणनीति, खन्ना व टंडन ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

Shantanu Roy
16 March 2023 9:51 AM GMT
नगर निगम चुनाव को लेकर BJP ने बनाई रणनीति, खन्ना व टंडन ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
x
बड़ी खबर
शिमला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक बड़ी बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। वहीं इस मौके पर नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा दृष्टि पत्र के लिए सुझाव भी एकत्रित किए गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से इन नगर निगम चुनावों में दलबल के साथ काम करेगी और एक बार फिर नगर निगम पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हम एक बार फिर बूथ के माध्यम से वार्ड जीतेंगे और वार्ड के माध्यम से नगर निगम जीतेंगे। भाजपा के प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निगम पर विजय पाने के लिए अनेकों बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव कर रही है लेकिन कांग्रेस की यह कोशिश पूर्ण रूप से असफल रहने वाली है। बैठक में 2017 के सभी पार्षद प्रत्याशी, 2022 के सभी विधायक प्रत्याशी, शिमला से प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों, प्रकोष्ठ के संयोजक, चेतन ब्रागटा, शशि बाला, प्यार सिंह कंवर, आशुतोष वैद्य, रवि मेहता, संजय सूद, कुसुम सदरेट, संजीव कटवाल, कर्ण नंदा, डेजी ठाकुर, राजेश शारदा, अरुण फालटा, दुनी चंद, जितेंद्र भोटका, नंद राम कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story