हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च पर भाजपा का पलटवार, रणधीर शर्मा ने उठाए सवाल

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:45 AM IST
कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च पर भाजपा का पलटवार, रणधीर शर्मा ने उठाए सवाल
x
संविधान दिवस कार्यक्रम में सीएम सुक्खू की अनुपस्थिति पर भाजपा ने साधा निशाना

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पर संविधान के नाम पर राजनीतिक दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने वाले राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संविधान दिवस कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच अंतर बताया।

भाजपा विधायक ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ कर्तव्यों के पालन की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने संविधान को सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बताया।

शर्मा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संविधान के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने और पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने का आग्रह किया। साथ ही प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

Next Story