हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही घोषित होंगे भाजपा के प्रत्याशी : सुरेश कश्यप

Shantanu Roy
13 Oct 2022 8:56 AM GMT
हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही घोषित होंगे भाजपा के प्रत्याशी : सुरेश कश्यप
x
बड़ी खबर
चम्बा। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी। टिकट भाजपा हाईकमान तय करेगा। दूसरे दलों को छोड़कर जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वे बिना शर्त के आए हैं। उन्हें टिकट देना या न देना शीर्ष नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने चम्बा में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हिमाचल लगातार आगे बढ़ रहा है। चम्बा वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को चम्बा आ रहे हैं। मात्र 15 दिन के भीतर हिमाचल में उनका यह तीसरा दौरा है। जिला चम्बा में इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दौरा किया था। उनके बाद चम्बा पहुंचने में नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Next Story