हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा ने 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की

Shreya
20 July 2023 9:51 AM GMT
हिमाचल में भाजपा ने 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की
x

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इनमें 6 जिलों के अध्यक्ष पर पार्टी ने भरोसा जताया और दोबारा पार्टी की कमान सौंपी. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कार्यकारिणी में भी बदलाव किया जाना है.

चंबा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, कांगड़ा से सचिन शर्मा, नूरपुर से रमेश राणा, देहरा से संजीव शर्मा, पालमपुर से हरिदत्त शर्मा, लाहौल स्पीति से राजेंद्र बौद्ध, कुल्लू से अरविंद चंदेल, मंडी से निहाल चंद, सुंदरनगर से हीरा लाल, हमीरपुर से देशराज शर्मा, ऊना से बलबीर चौधरी, बिलासपुर से स्वतंत्र सांख्यान, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से विनय गुप्ता, महासू से अरुण फाल्टा, शिमला से प्रेम ठाकुर और किन्नौर से यशवंत नेगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पूर्व अध्यक्षों को बनाया गया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

राजीव बिंदल निवर्तमान जिला अध्यक्ष चंबा जसवीर सिंह नागपाल, जिला अध्यक्ष कांगड़ा चंद्रभूषण नाग, जिला अध्यक्ष कुल्लू भीम सेन, जिला अध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हमीरपुर हरीश शर्मा, जिला अध्यक्ष ऊना मनोहर लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष विद्या, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष किन्नौर संजीव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में बिंदल की टीम में 6 पुराने चेहरे

बिंदल की टीम में 17 में से 6 पुराने चेहरे शामिल हैं। नूरपुर, देहरा, पालमपुर, लाहौल स्पीति, बिलासपुर और सिरमौर जिलों को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है।

धूमल और नड्डा के करीबी की ताजपोशी

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हमीरपुर और ऊना जिले के अध्यक्ष धूमल परिवार के करीबी हैं। बिलासपुर जिले से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं। मंडी संसदीय सीट के जिलों में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है. कांगड़ा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के करीबी नेताओं को जिलों की कमान सौंपी गई है।

Next Story