- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- भाजपा व कांग्रेस के...
हिमाचल प्रदेश
भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, लात-घूंसे चले, डंडे भी लहराए, माहौल गरमाया
Admin4
11 Nov 2022 2:01 PM GMT

x
बिलासपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिलासपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। आपस में उलझे इन लोगों में खूब लात-घूंसे चले। यहां तक कि गुस्साए कुछ एक कार्यकर्ताओं ने तो डंडे भी लहराए, जिससे शहर में माहौल गरमाया रहा। कांग्रेस ने करीब एक घंटे तक जहां नेशनल हाई-वे पर चक्का जाम किया। वहीं, पुलिस चौकी बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार शाम के समय बिलासुर शहर में नेशनल हाई-वे के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। इस दौरान नशे के विषय को लेकर कोई कहासुनी इन भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं आपस में उलझ गए। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के बाद नेशनल हाई-वे पर जाम लग गया। वहीं, सूचना मिलने पर एडीसी अनुराग शर्मा, एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर दास, डीएसपी राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा आईटीबीपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर की अगवाई में नेशनल हाई-वे जाम कर दिया।
भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी। वहीं, इसी कड़ी के तहत भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल पुलिस चौकी में पहुंच गए। उधर, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बौखलाहट में है। इससे पहले कांग्रेस के लोगों ने हरलोग में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला रोका। वहीं, इसके अलावा अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता इसका जबाव देगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लोग हार देखकर बौखला गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपी नड्डा व उनके बेटे के ईशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि मारपीट मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करे।
Next Story