हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जनादेश स्वीकार किया

Admin Delhi 1
5 May 2023 12:27 PM GMT
भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जनादेश स्वीकार किया
x

शिमला न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है. भारतीय जनता पार्टी जनमत का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर चुनाव प्रचार को चरम सीमा तक पहुंचाया।

भाजपा का मानना है कि नगर निगम चुनाव के नतीजों में नवगठित राज्य कांग्रेस सरकार का असर साफ दिखाई दे रहा है. डॉ. बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में तमाम तरह के दबाव के बावजूद कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत की. उन्होंने मतदाताओं का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद दिया।

Next Story